{"_id":"5b2ea2a84f1c1b8c278b75e0","slug":"141529782952-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरांगना शिक्षिका प्रशिक्षण शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरांगना शिक्षिका प्रशिक्षण शिविर का समापन
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। चौधरी भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज, दाहा में चल रहे सात दिवसीय वीरांगना शिक्षिका शिविर का समापन हुआ। शिविर में बालिकाओं ने शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में कार्यक्रम के अध्यक्ष जितेंद्र पाल ने युवतियों को सतत अभ्यास बनाए रखते हुए वैदिक धर्म के प्रचार-प्रचार के लिए युवा निर्माण, राष्ट्र निर्माण के अभियान को गतिमान रखने की प्रेरणा दी। समाज में जाकर बहनों को शक्ति संचय, सेवा कार्य एवं यज्ञ संस्कृति की रक्षार्थ कार्य करने का आह्वान किया। प्रो, बलजीत सिंह आर्य ने नारी सम्मान के लिए आगे आने की प्रेरणा दी। इससे पूर्व शिविर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इति आर्या, उपासना, द्वितीय स्थान पर अंजली आर्या, सुमेधा तोमर और तृतीय स्थान पर वेदांशी, ऋतु आर्या को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिविर में बालिकाओं द्वारा शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। इस मौके पर गजेंद्र राणा, तेजपाल अहलावत, विजयपाल, डॉ. बेगराज सिंह, बाबा भोल्लर सिंह, नरेंद्र आर्य, राजवीर शास्त्री, समर सिंह, राजपाल राणा, संजय राणा, सहेंद्र, हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन आर्यवीर दल के कृष्ण कुमार ने किया। शिविर अध्यक्ष हरपाल आर्य एवं संयोजक जसवीर सिंह राणा ने आभार व्यक्त किया।