{"_id":"5b240d3f4f1c1bf56e8b834a","slug":"141529089343-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरूरपुर के जंगल में मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरूरपुर के जंगल में मिला किसान का शव
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर के जंगल में मिला किसान का शव
बागपत। सरूरपुर गांव के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत हो गई। यहां किसान का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मौत का कारण हार्ट अटैक मान रही है।
सरूरपुर गांव निवासी आलोक उर्फ सोनू (36) जमीन ठेके पर लेकर खेतीबाड़ी करता था। पिता ओमकार ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम खेत में सिंचाई करने गया था। सुबह छह बजे खेत के पड़ोसियों ने उन्हें मोबाइल सूचना दी कि आलोक का शव खेत में पड़ा हुआ है। परिजनों के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह इकलौता बेटा था। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। पिता ने बताया कि उसका शरीर नीला पड़ा था। शायद किसी जहरीले जीव ने उसे काटा है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि किसान की हार्ट अटैक से मौत की संभावना है। उन्होंने बताया कि ज्यादा समय तक एक ही जगह शव पड़ा रहने से भी शरीर नीला हो जाता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही स्थिति सामने आएगी।