{"_id":"5ae628874f1c1b63098b7242","slug":"141525033095-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को रेलवे क्रासिंग-हाइवे को पार कराएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को रेलवे क्रासिंग-हाइवे को पार कराएंगे शिक्षक
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को हाईवे और रेलवे क्रासिंग पार कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों की होगी। इसके लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। समय-समय पर इसका निरीक्षण भी किया जाएगा।
कुशीनगर रेल हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट है। एआरटीओ ने शासन के निर्देश पर जहां प्राइवेट स्कूलों के अनफिट वाहनों के खिलाफ अभियान चला दिया है। वहीं 15 के चालान भी कर दिए। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सुरक्षित सड़क और रेलवे क्रासिंग को पार करने की जिम्मेदारी शिक्षकों की रहेगी। बीएसए ने बताया कि कोई भी हादसा होता है, इसकी जिम्मेदारी विद्यालय की होगी और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में कई क्रासिंग हैं, जहां से प्राइवेट विद्यालय के वाहन बच्चों को लाने और ले जाने का कार्य करते हैं। वहीं हाइवे पर भी दर्जनों स्कूल हैं। इन स्कूलों के बच्चों को सड़क पार करते समय हादसे का खतरा रहता है। इसे देखकर शिक्षक विद्यार्थियों को सड़क पार कराने में मदद करेंगे।