{"_id":"5ad653d14f1c1b6d098b5070","slug":"141523995601-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने हाईवे पर वृद्ध को टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने हाईवे पर वृद्ध को टक्कर मारी
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
बड़ौत रोड पर हाइवे पर कार चालक वृद्ध महिला को टक्कर मारकर भाग निकला। लोगों ने कार का पीछा कर सिसाना गांव में चालक को पकड़ लिया और धुनाई कर दी। हादसे में घायल हुई वृद्ध को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में अभी तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी।
बड़ौत रोड स्थित स्थित बाहरी बस्ती बागपत निवासी वृद्ध महिला प्रेमवती मंगलवार की शाम कूड़ा डालने के लिए हाइवे पार कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा घायल हो गई। लोगों ने कार का पीछा कर सिसाना गांव में चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। कुछ गणमान्य लोगों ने बीच बचाव कर कार चालक को बचाया। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर लेकर नहीं आया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।