फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आजमगढ़ के एडीएम के खिलाफ मैदान में उतरे कर्मचारी

आजमगढ़ के एडीएम के खिलाफ मैदान में उतरे कर्मचारी

Sat, 07 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ के एडीएम के खिलाफ मैदान में उतरे कर्मचारी
बड़ौत/ बिनौली ।
विज्ञापन

आजमगढ़ मेें एडीएम द्वारा खंड विकास अधिकारी के साथ अभद्रता के विरोध में शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय बड़ौत व ब्लाक मुख्यालय बिनौली पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों ने धरना दिया। कर्मचारियों ने एडीएम को दो टूक चेतावनी दी कि जब तक वे बीडीओ से मांफी नहीं मांगेगे तब तक धरना जारी रहेगा। बड़ौत ब्लाक पर तैनात कर्मचारियों का कहना था कि आजमगढ़ के एडीएम द्वारा बीडीओ के साथ की गई अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि एडीएम ने बीडीओ से मांफी नहीं मांगी तो वे आंदोलन जारी रखेेंगे। इस अवसर पर बीडीओ प्रेमचन्द, एडीओ पंचायत रणधोल सिंह, एडीओ आईएसबी जयपाल कुमार, सचिव विकुल, प्रिंस, भूपेन्द्र, सतीश, रेशू, सुनीता, संजय, प्रवेन्द्र, नीरज, अरविन्द, सुशील शामिल रहे। उधर बिनौली ब्लाक पर भी बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी व वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक के नेतृत्व मेें कर्मचारियों ने धरना दिया। वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक ने एडीएम के कृत्य की कड़े शब्दों मेें निंदा की। इस अवसर पर एडीओ योगेश मलिक, तेजपाल सिंह, विनीत मलिक, नरेन्द्र दत्त शर्मा, अशोक, देवेन्र, सचिव रविन्द्र, अमित वर्मा, दिनेश कुमार, अनिल, मेमपाल, सतेन्द्र, आलोक, प्रियंका तोमर, कौटिल्य धामा, कृष्ण कुमार, सचिन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed