फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिंघावली में धराशायी हुआ स्वच्छता अभियान

सिंघावली में धराशायी हुआ स्वच्छता अभियान

Sun, 18 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सिंघावली में धराशायी हुआ स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर में स्वच्छता अभियान धराशाई हो गया है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गलियों में पानी भरा है। धार्मिक स्थलों के अलावा कब्रिस्तान और होलिका स्थल तक जलभराव है। स्कूली बच्चे कीचड़ और पानी से निकलकर स्कूल जाते हैं। ग्रामीणों में सिस्टम के प्रति नाराजगी है। गलियों में जलभराव होने से ग्रामीण परेशान हैं। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। बरसात में गंदा पानी घरों में घुस जाता है और जीवन को नरकीय बना देता है। समस्याओं से जूझते ग्रामीणों ने इस बाबत कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई असर नहीं दिख रहा है। ग्राम प्रधान सतबीर यादव ने कहा कई बार इस बारे में प्रयास किया जा चुका है, लेकिन सरकार ने प्रधान को मात्र रबड़ की मोहर बनाकर छोड़ रखा है। बजट के बावजूद विकास कार्य नहीं करा पा रहे हैं। प्रशासन को अवगत कराया।



क्या कहते हैं ग्रामीण
डॉ महबूब अली का कहना है कि संक्रामक बीमारियां फैल रही है, लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
सलीम अंसारी का कहना है कि घर से बाहर निकलना भी मुसीबत जैसा है। रात के समय बेहद परेशानी होती है।
आरिफ अंसारी का कहना है कि जलभराव समस्या इतनी विकट है कि रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चे कीचड़ से गुजरते हैं।
गांव की मदीना मस्जिद के इमाम मोहम्मद वसीम ने कहा नमाज अदा करने वाले भी रोज परेशानी से रूबरू होते हैं।
वार्ड के बीडीसी सदस्य आरिफ ठाकुर ने कहा समस्या को लेकर कई बार अफसरों से कहा, अफसर चुप्पी साधे हैं।


ये कब्रिस्तान है तालाब
अमीनगर सराय। कब्रिस्तान में भी जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। बरसात के दिनों में समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। ग्रामीण कहते हैं कि मृतकों को दफनाने में भी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



कैसे होगा होलिका दहन
अमीनगर सराय। होलिका दहन स्थल पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीण कहते हैं कि बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन प्रशासन अनदेखी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed