{"_id":"5a721b4c4f1c1b8d268b792a","slug":"141517427532-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर कर्मियों का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर कर्मियों का वेतन काटा
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विकास भवन में गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर सख्ती की तैयारी है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। हाजिरी बायोमीट्रिक प्रणाली से लगेगी। गैरहाजिर मिले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। डीएम ने कहा कि गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के गैरहाजिर रहने की शिकायतें मिल रही थी। डीडीओ हूब लाल से विकास भवन का औचक निरीक्षण कराया , इसमें अधिकांश विभागों पर ताला लटका मिलने के अलावा अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे और बॉयो मीट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। अधिकारी दफ्तर में रात तक बैठक कर लंबित शिकायतों का निस्तारण कर सकेंगे। डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। 40 कर्मचारी ऐसे थे जो गणतंत्र दिवस में गैरहाजिर रहे। डीएम ने इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने और एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
नहीं बख्शे जाएंगे मुख्यालय छोड़ने वाले
डीएम ने बताया कि ऐसे जिला स्तरीय अधिकारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जो बिना अनुमति लिए जिला मुख्यालय छोड़कर अपने घर चले जाते हैं। इनकी समय-समय पर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा।