{"_id":"5a68e1cd4f1c1ba1268b6479","slug":"141516822989-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाला के ग्रामीणों का ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमाला के ग्रामीणों का ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शन
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
शौचालय निर्माण मेें धांधली का आरोप लगाकर बुधवार को रमाला के ग्रामीणों ने बड़ौत ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रकरण की जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री और डीएम के नाम से संबोधित ज्ञापन भेजा। जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी ।
ग्रामीणों ने कहा स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों को 12 हजार रुपये की सहायता केंद्र सरकार की ओर से दी जाती है। इस योजना में गांव मेें ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा जमकर धांधली की जा रही है। ग्राम प्रधान ने अपने परिचितों को प्रत्येक शौचालय निर्माण का ठेका सात हजार रुपये के हिसाब से दे रखा है और लाभार्थी के चेक पर पीछे की तरफ दो हस्ताक्षर करा लिए जाते हैं। आधार कार्ड की फोटो प्रति लेकर शौचालय निर्माण करा दिया जाता है।
उन्होंने दावा किया है कि इसके साक्ष्य रमाला की एक बैंक शाखा के सीसीटीवी फुटेज में मौजूद हैं। उन्होंने शौचालय निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्रकरण की जांच के लिए मुख्यमंत्री और डीएम के नाम ज्ञापन बीडीओ प्रेमचंद को सौंपा। जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें बिजेंद्र, देवेंद्र, तेजवीर, जगवीर, सुरेंद्र, हरपाल, संजीव, अशोक, सुभाष, बलबीर, ओमपाल आदि रहे। इस मामले में ग्राम सचिव संदीप और प्रधान पति राज कुमार ने कहा कि गांव में पार्टीबाजी के चलते झूठी शिकायत की है। आरोप निराधार है। उधर, बीडीओ ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी।