{"_id":"5a5fa6824f1c1b92268b4fdf","slug":"141516217986-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर हाउस की कबड्डी में रेड और ग्रीन हाउस विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर हाउस की कबड्डी में रेड और ग्रीन हाउस विजयी
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जूनियर वर्ग का फाइनल मैच रेड और सब जूनियर वर्ग में ग्रीन हाउस की टीम ने मैच जीता। विजेता टीम को सम्मानित किया ।
बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य संजय नायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसमें जूनियर और सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। प्रबंधक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल को खेल की भवना से खेलना चाहिए। हार जीत मुकाबलों में होते रहते है। बालक वर्ग की जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को 108-89 से पराजित किया। दीपक, प्रतीक की सुपर रेड और गौतम की शानदार पकड़ ने टीम को जीत दर्ज की। ब्लू हाउस की ओर से उमंग, तरु ओर कमल का सराहनीय प्रदर्शन रहा। सब जूनियर वर्ग वर्ग के फाइनल मैच ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को 90-80 से हराकर प्रतियोगिता का मैच जीता। सुहेल, विकास और अमन की दमदाम प्रदर्शन के कारण टीम को विजय श्री मिली। ब्लू हाउस की और से मुकुल, उज्ज्वल ओर ऋतिक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बेस्ट रेडर दीपक और बेस्ट कैच के लिए गौतम को चुना गया। पीटीआई राजीव कुमार, समित कुमार, संजय शर्मा, प्रदीप कुमार, बबलेश, अजय, हिमांशु मौजूद रहे।