{"_id":"5a4fd4784f1c1b5c248b68c8","slug":"141515181176-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण में कैसे मिलेगा शहर को तमगा......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण में कैसे मिलेगा शहर को तमगा......
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
केंद्रीय शहरी और विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। सर्वे टीम नगर का भ्रमण कर स्वच्छता में बड़ौत नगर पालिका को क्या तमगा देगी, इसकी जानकारी तो अभी नहीं है, लेकिन वर्तमान की स्थिति में नगरवासियों को कूड़ा निस्तारण न होने की भीषण समस्या से जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि गली-गली में गंदगी के ढेर लगे हैं, जो सफाई व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण की पोल खोल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय शहरी और विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2018 का कार्य गत चार जनवरी से शुरू हो चुका है, जो 10 जनवरी तक चलेगा। इसमें बागपत, खेकड़ा सहित 4146 शहरों को शामिल किया। अभियान के तहत टीम नगर में घूमकर स्वच्छता का कार्य की स्थिति देखेगी। इसके आधार पर नगर और शहर को स्वच्छता में नंबर दिए जाएंगे। सर्वे टीम नगर पालिका बड़ौत को स्वच्छता मेें क्या नंबर देगी, इसकी जानकारी तो सर्वे के बाद ही पता चलेगी, लेकिन वर्तमान में नगर पालिका का ऐसा कोई वार्ड या कॉलोनी नहीं है, जहां पर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था हो। कूड़ा निस्तारण न होने के कारण लोगों के घरों से निकला कूड़ा सड़कों पर पड़ा रहता है। जो अब भीषण समस्या हो चुकी है।
गांधी रोड पर एक साथ कई मुख्य अस्पताल हैं। प्रतिदिन हजारों मरीज वहां पर इलाज के लिए आते हैं, लेकिन बीमार मरीजों को भी गंदगी का दंश झेलना पड़ रहा है। पूरे दिन इस रोड पर पड़े कूडे़ से लोग गुजरते रहते हैं, कई बार तो कूड़ा इतना अधिक हो जाता है कि रास्ता तक अवरुद्ध हो जाता है। यह बात अलग है कि सूचना या शिकायत के बाद पहुंचने वाले कर्मचारी उक्त कूड़े को उठाकर शहर के अन्य मार्गों पर डालकर अपनी ड्यूटी पूरी कर देते हैं। इसके अलावा नेहरू रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर के पास पड़ने वाली गंदगी से लोग अजीज आ चुके हैं। वहीं वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़का रोड की दीवार के पास हर समय कूड़ा पड़ा रहता है। कई बार शिक्षक नेता मास्टर जितेंद्र तोमर सहित वहां पर रहने वाले लोग इसकी शिकायत नगर पालिका के ईओ, एसडीएम और डीएम कर चुके हैं। नगरवासी यशवीर तोमर, अमित तोमर, सुमित तोमर, सत्यवीर, रविंद्र, नवनीत जैन, हर्षित जैन ने कहा गंदगी के चलते अब सांस लेना भी दुर्भर हो चला है। स्थानीय नागरिक सैकड़ों बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा ने कहा वास्तव में नगर में गंदगी की समस्या भीषण है, क्योंकि अभी तक पालिका के पास कूड़ा निस्तारण के लिए कोई जमीन नहीं है। लोगों को जल्द ही गंदगी से निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कूड़ा निस्तारण करने के लिए जमीन तलाशी जा रही है।