{"_id":"5a317aa54f1c1b0d698c1cdf","slug":"141513192101-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान लखनऊ में गन्ना आयुक्त से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान लखनऊ में गन्ना आयुक्त से मिले
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बकाया गन्ना भुगतान और अस्वीकृत प्रजाति के गन्ने को लेने की मांग को लेकर किसानों का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में गन्ना आयुक्त से मिला। गन्ना आयुक्त ने किसानों को समस्याएं हल कराने का भरोसा दिया।
रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को लखनऊ में गन्ना आयुक्त से मिला। किसानों ने आयुक्त को बताया कि किसानों का पहले वर्ष का गन्ना भुगतान बकाया है। इससे किसानों को बच्चों की पढ़ाई एवं शादी में परेशानी हो रही है। किसान बिजली के बिल आदि का भुगतान भी नहीं करा पा रहे हैं। मलकपुर और किनौनी चीनी मिलों पर सबसे अधिक बकाया भुगतान है। चीनी मिले किसानों का रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना भी नहीं ले रही है। इससे किसानों को गेहूं की बुवाई में परेशानी हो रही है। किसानों को इंडेंट गन्ना क्रय केंद्रों पर बहुत ही कम भेजते है। उन्होंने बताया किनौनी चीनी मिल द्वारा बागपत जनपद के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, क्योंकि मिल द्वारा मेरठ जनपद के किसानों का भुगतान किया गया है, लेकिन बागपत के किसानों को कोई भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों में हताशा है। उन्होंने समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग। गन्ना आयुक्त ने किसानों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में मनोज तोमर, आर्यन तोमर, गौरव तोमर, चरण सिंह, सोनू तोमर, अक्षय तोमर, देशपाल सिंह, श्याम सिंह, प्रताप सिंह आदि रहे।