फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन जारी

आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन जारी

Tue, 12 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन जारी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मांगों को लेकर आंगनबाड़ियों का बड़ौत और बिनौली बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में धरना और क्रमिक अनशन सोमवार को भी जारी रहा। बिनौली में आंगनबाड़ियों ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ भी किया।
ब्लाक अध्यक्ष सर्मिष्ठा ने बताया आंगनबाड़ी मांगों को लेकर विगत डेढ़ माह से आंदोलन कर रही हैं। इस संबंध में सोमवार को सुदेश, कृष्णा, मंजू, रवि आर्या और बबीता अनशन पर रही। बबली ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी, जो अब हवाई साबित हो गई है। इस मौके पर सुदेश, मधु, राकेश, मुकेश, सुषमा राणा, कौशल्या, अंतरेश, यशवीरी, बबीता, मनीषा, शकुंतला, ममतेश, यशवीरी, अलका, कृष्णा, अनीता, संतोष, रूबी, हेमलता आदि रही।
विज्ञापन

बिनौली में बाल विकास परियोजना परिसर में आंगनबाड़ियों ने प्रदेश सरकार की शुद्धि बुद्धि के लिए यज्ञ कर अनशन जारी रखा। यशबीरी, रामरती, अंजू, संगीता, पिंकी, बबली, कुंती, गीता, सरिता आदि ने अनशन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की शुद्धि बुद्धि के लिए वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुति देकर यज्ञ किया। संघ की ब्लाक अध्यक्ष मनीषा त्यागी व सचिव मंजू शर्मा ने कहा 14 दिसंबर तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी। इसमें विनोद, पिंकी, मंजू, प्रमिला, पूनम, विमलेश, सीमा, वीरमती, विमला, राजेश, राजकुमारी, पंकेश, शोभा, सुनीता आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed