{"_id":"5a21aa844f1c1b86698bf0c5","slug":"141512155780-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंबल से तौबा करने वालों को मिल गई कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंबल से तौबा करने वालों को मिल गई कुर्सी
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंबल से तौबा करने वालों को मिली कुर्सी
बागपत। निकाय चुनाव की सियासत के परिणाम में कई रंग देखने को मिले। राजनीतिक दलों से जुड़ाव के बावजूद कई प्रत्याशी ऐसे रहे, जिन्होंने सिंबल लेने से परहेज किया। निर्दलीय चुनाव लड़े और उन्होंने जीत हासिल की।
बागपत के चेयरमैन बने राजूद्दीन एडवोकेट सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार भी रहे। सपा ने सिंबल पर चुनाव लड़ा, लेकिन राजूद्दीन ने सियासी चाल चलते हुए सिंबल से दूरी बनाई, जबकि सपा की उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई। छपरौली नगर पंचायत के चेयरमैन बने संजीव खोखर ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ज्वाइन की। वह टिकट के भी दावेदार थे, लेकिन भाजपा से उन्होंने टिकट नहीं लिया और वह भी चेयरमैन बन गए। अमीनगर सराय के चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव रालोद से जुड़े हैं। निकाय चुनाव में उन्होंने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा और जीत हासिल की। टीकरी के चेयरमैन बने सोमपाल राठी रालोद के नेता हैं, लेकिन चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ा और वह भी चुनाव जीत गए। सभासद के भी ऐसे कई उम्मीदवार रहे, जिन्होंने बगैर सिंबल ही चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।