फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ग्रामीणों का सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

ग्रामीणों का सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 07 Nov 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों का सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मीरापुर रजबाहे सहित अन्य नहरों में सफाई कार्य में बरती जा रही अनियमितता के विरोध में सोमवार को गुराना गांव के ग्रामीणों ने बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर एकत्र होकर सिंचाई विभाग के अफसरों और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना के बाद विभागीय अफसरों के न पहुंचने पर आक्रोशित किसानों ने मार्ग अवरुद्ध करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
ग्राम प्रधान रणधीर सिंह के नेतृत्व में एकत्र किसानों ने कहा वर्तमान समय में मीरापुर रजबाहों सहित दर्जनों नहरों और रजबाहों में सफाई कार्य चल रहा है। इसमें ठेकेदार व अधिकारी मिलीभगत कर जमकर अनियमितता बरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि मीरापुर रजबाहे बड़ौत नगर से होते हुए गुराना, हिलवाड़ी आदि सहित दर्जनों गांव के जंगलों से होकर गुजरता है। इस राजबाहे में सफाई कार्य में मात्र खानापूर्ति की जा रही है। गत वर्ष में सफाई कार्य में खानापूर्ति कर अधिकारी और ठेकेदार लाखों डकार गए । इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रणधीर सिंह ने बताया कि राजबाहे की सही ढंग से सफाई न होने के कारण किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। इससे फसल बर्बाद हो रही हैं। बाद में किसान आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए। इनमेें ओमपाल, हरेंद्र, अमरपाल, रमेश, सुदेशपाल, संजीव, उधम, राकेश, प्रवीण, सुभाष आदि रहे। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा रजबाहे में चल रही सफाई में अनियमितता बरतने की शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed