{"_id":"59a4730e4f1c1be2018b45ff","slug":"141503949582-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेगा अमीनगर सराय का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेगा अमीनगर सराय का बाजार
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि डकैती के मामले में व्यापारियों से बातचीत की गई। व्यापारियों को सुरक्षा और वारदात के खुलासे का भरोसा दिलाया गया है। व्यापारियों ने सहमति जताते हुए मंगलवार से दुकानें खोलने की बात कही। व्यापारियों ने अल्टीमेटम दिया कि सात सितंबर तक केस का खुलासा नहीं हुआ तो दोबारा बाजार बंद कर दिया जाएगा।
डकैती के विरोध में कस्बे का बाजार पिछले चार दिन से बंद है। व्यापारियों ने अल्टीमेटम दे रखा था कि जब तक केस का खुलासा नहीं होगा, बाजार बंद रहेगा। इससे पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। एसडीएम विवेक कुमार यादव, एएसपी अजय कुमार सिंह और भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर सोमवार शाम व्यापारियों के बीच पहुंचे। उनका कहना है कि पुलिस केस के खुलासे के प्रयास कर रही है। कई अहम जानकारी मिल चुकी है। उनके आधार पर तीन-चार दिन के अंदर केस का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से बाजार खोलने का आग्रह किया। उनके कहने पर व्यापारी बाजार खोलने के लिए तैयार हो गए। व्यापारी बोले कि सात सितंबर तक केस का खुलासा नहीं हुआ तो दोबारा बाजार बंद कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर काफी व्यापारी शामिल रहे।