{"_id":"59a46e5f4f1c1b9a018b4636","slug":"141503948383-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर दंपति की शिकायत, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर दंपति की शिकायत, कार्रवाई की मांग
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर दंपति की शिकायत, कार्रवाई की मांग
बागपत। छपरौली के ग्रामीणों ने जिले के नोडल अधिकारी देवाशीष पांडा से मुलाकात कर बताया गांव में एक डॉक्टर दंपति है, जो युवाओं को नशे का आदी बना रहे हैं। उन्होंने आरोपी दंपति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
सोमवार को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं स्थानिक आयुक्त देवाशीष पांडा को छपरौली के लोगों ने शिकायती पत्र देकर बताया कस्बे में डॉक्टर दंपति क्लीनिक चलाते हैं। उक्त चिकित्सक दंपति युवाओं का नशे का आदी बना रहे हैं। नशीली दवाएं दी जाती है और यह ही नहीं नशीले इंजेक्शन लगाए जाते हैं। समय रहते इस पर काबू नहीं पाया तो कोई भी बड़ी घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया इसी क्लीनिक पर अवैध रूप से महिलाओं का गर्भपात कराया जाता है। नोडल अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें संजय कुमार, रामपाल, जसवीर, देशपाल, राम सिंह, सुरेश, सरफराज, शौकीन, विजयपाल आदि रहे।