फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   समाज में फैली कुरतीयों को दूर करने का आहवान किया

समाज में फैली कुरतीयों को दूर करने का आहवान किया

Tue, 04 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
समाज में फैली कुरतीयों को दूर करने का आहवान किया
बड़ौत(बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। सिरसली गांव के आर्य समाज मंदिर परिसर में सोमवार को चौधरी चरण सिंह ग्राम सुधार मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में रालोद नेता और छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने कहा पश्चिम की संस्कृति के प्रभाव से समाज में तमाम बुराइयां और कुरीतियां पनप रही है । इससे सामाजिक परिवेश बिगड़ रहा है और राष्ट्र का विकास अवरुद्ध हो रहा है, इसलिए आज जरूरत है समाज को जागृत करने और युवा पीढ़ी की दशा और दिशा में सुधार करने की।
रालोद के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा हमारी युवा पीढी़ को सही दिशा न मिलने से वे गलत राह पर चली जा रही है। जिससे समाज में भी तमाम बुराइयां पौदा हो रही है। मंच के संयोजक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को महर्षि दयानंद सरस्वती के सिद्धांत और विचारधारा को अपनाकर ही दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम में गांव-गांव जाकर जन जागरण करने का निर्णय लिया। इसके लिए एक टीम गठित की। इस में वुशू खिलाड़ी अक्षय तोमर को भी पुरस्कृत किया । इसमें पंडित भगत सिंह आर्य ने यज्ञ कराया। इसकी अध्यक्षता प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य और संचालन मास्टर राजेंद्र ने किया। इसमें ग्राम प्रधान राजू तोमर, धर्मवीर सिंह, धर्मपाल फौजी, रामनिवास, कृष्णपाल, लालचंद, सुरेंद्र, अजमुदीन, रविंद्र, सूरज, जयवीर, ओमपाल, प्रवीण वालिया, योग पाल तोमर, आशीष तोमर आदि रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सहारनपुर रोड स्थित छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने अपने आवास पर विधानसभा क्षेत्र से अलग-अलग गांवों से आए किसानों ने बिकी समस्याएं बताईं। अधिकारियों ने विधायक और किसानों को जल्द ही समस्या हल कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पंकज, नवाज सोलंकी, महेश तोमर, विनोद, राजीव, बिजेंद्र, सुरेश मलिक, बिट्टू, देवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed