फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   14 thousand families who are taking benefit of Ujjwala scheme are not being found

Baghpat News: नहीं मिल रहे उज्ज्वला योजना का लाभ लेने वाले 14 हजार परिवार

Wed, 30 Apr 2025 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
14 thousand families who are taking benefit of Ujjwala scheme are not being found
उज्ज्वला योजना की खबर से संबं​धित फोटो। बागपत के कोर्ट रोड ​स्थित जिला पूर्ति अ​धिकारी कार्यालय
बागपत। जिले में नौ साल में 14 हजार परिवार लापता हो गए हैं। यह ऐसे परिवार हैं जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का कई बार लाभ लेने के बाद तलाश करने पर भी नहीं मिल रहे हैं। इनके लापता होने से योजना में फर्जीवाड़े का शक जताया जा रहा है और इसमें जांच शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में 72 हजार लाभार्थियों का चयन कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाया गया। इस योजना में एक परिवार में महिला के नाम पर निशुल्क गैस सिलिंडर, चूल्हा, रेगुलेटर वितरित किए गए।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर भरवाने पर 350 रुपये सब्सिडी खातों में भेजी जाती है। होली-दीपावली पर दो गैस सिलिंडर की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाती हैं। इसके लिए लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराने के लिए कहा गया, लेकिन अभी तक सिर्फ 58 हजार लाभार्थियों ने ई-केवाईसी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 हजार लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई तो शासन स्तर से आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा गया। गैस एजेंसियों के माध्यम से इन 14 हजार लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराने के लिए कहा गया तो इसके बाद भी सफलता नहीं मिली। इस स्थिति को देखते हुए विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इन 14 हजार लाभार्थियों का पता लगाने गांवों में पहुंचे तो यह नहीं मिले। अब फर्जीवाड़े का शक जताते हुए उन खातों से इनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनमें सब्सिडी जा रही थी। ऐसे में शक गहरा रहा है कि आखिरी यह परिवार जब सिब्सडी ले रहे थे तो अब केवाईसी क्यों नहीं करा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed