{"_id":"5ff8988c8ebc3e33b717293f","slug":"14-contractual-contracts-of-operators-and-operators-baraut-news-mrt5194194167","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 संविदा चालक व परिचालकों की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 संविदा चालक व परिचालकों की संविदा समाप्त
विज्ञापन
बड़ौत। ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे संविदा चालक व परिचालकों की अब खैर नहीं है। क्योंकि पिछले कई माह से ड्यूटी में लापरवाही करने वाले 14 संविदा चालक व परिचालकों के खिलाफ रोडवेज विभाग ने सख्ती से कदम उठाते हुए संविदा समाप्त कर दी है। इससे अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
रोडवेज विभाग के आंकड़ों के अनुसार विभाग के पास 75 निगम की व 45 अनुबंधित बसें हैं। जो क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर संचालित हैं। लेकिन पिछले चार माह से कई संविदा चालक व परिचालक अनुपस्थित चल रहे हैं, जिस कारण बड़ौत डिपो पर लगभग 10 बसें धूल फांक रही हैं। इससे रोडवेज को रोजाना लगभग डेढ़ से दो लाख का नुकसान झेलना पड़ रहा है। ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ अब रोडवेज विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
बड़ौत डिपो के बस संचालन प्रभारी नरेन्द्र मान ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए सात चालक व सात परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी गयी है। जिन संविदा चालकों की संविदा समाप्त हुई है उनमें नरेश कुमार, प्रवीण कुमार, नरेन्द्र सिंह, कविन्द्र सिंह, पवन कुमार, संजीव कुमार व संजय कुमार शामिल है, जबकि जिन परिचालकों की संविदा समाप्त की गयी है उनमें महबूब अली, प्रदीप कुमार, अजित सिंह, पिंकू कुमार, धर्मेन्द्र राठी, राजेन्द्र सिंह व श्यामपाल आदि हैं।