फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिंदू जागरण मंच ने फूंका आजम खां का पुतला

हिंदू जागरण मंच ने फूंका आजम खां का पुतला

Fri, 19 Apr 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने फूंका आजम खां का पुतला
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फूंका। कस्बे में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ सपा प्रत्याशी आजम खां के अमर्यादित टिप्पणी करने पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों में रोष है। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने यहां पर कस्बे में आजम खां के पुतले को लेकर नारेबाजी करते हुए विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाला। मेरठ-बागपत मार्ग स्थित पुलिया पर पुतले का दहन किया। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि आजम ने एक महिला के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, इसे सहन नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग से आजम को चुनाव न लड़ने पर पाबंदी लगाने की मांग की है। दीपक मानव ने कहा कि आजम के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाए। ऐसी टिप्पणी से महिला जाति का अपमान हुआ है। इसमें राजीव मानव, वीर सिंह, पवन खोखर, अनिल कुमार, दीपक ठाकुर, अंकित मानव, पंकज कुमार, सचिन कुमार, मनोज कुमार और सचिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed