{"_id":"5cb8cd32bdec22142a72191a","slug":"131555615026-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के बालू ठेकेदार कर रहे यूपी की सीमा में अवैध रेत खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के बालू ठेकेदार कर रहे यूपी की सीमा में अवैध रेत खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
खेड़ी प्रधान यमुना खादर में हरियाणा के रेत ठेकेदार यूपी क्षेत्र में अवैध रेत खनन कर रहे हैं। इसकी सूचना एसडीएम को दी, लेकिन अभी तक इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को तहसीलदार द्वारा राजस्व वसूली की टीम से जांच कराई तो वहां पर पुष्टि हुई है, इसकी जांच डीएम को भेजी जा रही है।
खेड़ी प्रधान गांव के जंगल में हरियाणा के रेत ठेकेदार अवैध रूप से यूपी क्षेत्र में अवैध रेत खनन कर रहे हैं। दिन छपते ही वहां पॉपलेन मशीन यमुना का चीर हरण करने के लिए उतर जाती है, पूरी रात यह अवैध कारोबार किया जा रहा है, लेकिन यह अवैध कारोबार रुक नहीं पा रहा है, इससे उप्र सरकार को भी काफी राजस्व नुकसान हो रहा है। वहीं रात्रि में ओर लोग बालू से भरे ट्रक सड़क पर दौड़ने लगते हैं, इससे बड़ौत-कोताना मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है, इससे आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। इस संबंध में कोताना गांव के प्रधान पति बालेश्वर अवैध रेत खनन की शिकायत की, इस पर तहसीलदार प्रदीप कुमार ने राजस्व की टीम भेजी , तो वहां पर जांच मेें यूपी की सीमा में अवैध रेत खनन की पुष्टि हुई, तहसीलदार ने बताया कि इस अवैध रेत खनन को रुकवाने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है। ताकि इस अवैध रेत खनन को रोका जा सके।