{"_id":"5cb1fcc0bdec22143356e558","slug":"131555168448-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मिल में किया हंगामा, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मिल में किया हंगामा, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। किसानों ने शुगर मिल में पर्ची न आने और सेंटरों से आने वाले गन्ने को पहले तौलनों को लेकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। मिल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। चेतावनी दी व्यवस्था नहीं बदली तो रोड पर जमा लगा देंगे।
शुक्रवार की सुबह अग्रवाल मंडी टटीरी, हरचंदपुर, अहैड़ा, नया गांव और मेवला गांव के किसान मिल में गन्ना लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब वह चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे तो वहां नो कैन हो रहा था और जब इसके बारे में मिल कर्मचारियों से जानकारी ली गई तो सही जवाब नहीं दिया गया। इसके विरोध में किसानों ने मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि नो कैन तीन-तीन दिन होता है और इतना ही नहीं उन्हें समय से पर्ची भी नहीं दी जा रही है। इसके कारण उनका गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। साथ ही जब वह गन्ना लेकर आते है तो उनका तुलाई नहीं की जाती है। उनसे पहले सेंटरों से आने वाले गन्ने को तौला जाता है। इसके चलते किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रेम सिंह, राकेश कुमार, बालिस्टर, मुकेश, विजय सिंह, अशोक, रोहित कुमार, धर्मपाल मौजूद रहे।