{"_id":"5c952c61bdec22146c223c47","slug":"131553280097-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुना जाना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुना जाना तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ कार्यकारिणी का निर्विरोध चुना जाना तय
बागपत। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में शुक्रवार को नामांकन फार्म खरीदने और जमा करने की प्रक्रिया हुई। चार पदों के लिए एक-एक नामांकन फार्म दाखिल हुआ। अब कार्यकारिणी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव निर्धारित किया गया है, जिसके चलते चार पदों पर चुनाव होगा। शुक्रवार को नामांकन फार्म जमा करने और फार्मों की जांच का दिन निर्धारित किया गया था। अध्यक्ष पद पर बिनौली सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल, उपाध्यक्ष पद के लिए बागपत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, सचिव पद के लिए पिलाना सीएचसी के अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह और कोषाध्यक्ष पद के लिए पिलाना सीएचसी से डॉ. सुधीर शर्मा ने फार्म दाखिल किया है। उन्होंने बताया इन पदों पर एक-एक फार्म दाखिल किया गया है। अन्य फार्म जमा न होने से कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी जाएगी। 24 मार्च को कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।