फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अतिसंवेदनशील 91 बूथों की होगी वेबकास्टिंग

अतिसंवेदनशील 91 बूथों की होगी वेबकास्टिंग

Wed, 13 Mar 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
अतिसंवेदनशील 91 बूथों की होगी वेबकास्टिंग
बागपत। लोकसभा चुनाव के दौरान जिले के 119 संवेदनशील बूथों की वीडियोग्राफी और अति संवेदनशील 91 बूथों का वेब कास्टिंग कराई जाएगी। चुनाव आयोग इन बूथों पर सीधे नजर रखेगा। इन बूथों पर पुलिस की खास व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने जिले की तीनों विधानसभा स्तर पर 119 केंद्र और 91 बूथों का चयन किया । वेब कास्टिंग के जरिये आयोग मतदान की सभी गतिविधियों पर नजर रखेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम पवन कुमार ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा। चुनाव में यदि किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बूथों का चयन कर लिया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर निगरानी के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन


यहां होगी वीडियोग्राफी
विधानसभा संख्या
बागपत 40
बड़ौत 31
छपरौली 48

यहां होगी वेब कास्टिंग
विधानसभा संख्या
बागपत 31
बड़ौत 30
छपरौली 30

217 क्रिटिकल मतदेय स्थलों का किया चयन
बागपत। जिले में प्रशासन ने क्रिटिकल मतदेय स्थलों का चयन किया गया है। जिले में 217 ऐसे बूथों का चयन किया, इसमें कमजोर वर्ग के लोगों को वोट डालने से रोका जाता है। यहां पर प्रशासन की पूरी नजर रहेगी। वोटरों को धमको वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed