{"_id":"5c856a20bdec22146c2230d6","slug":"131552247328-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"126948 नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
126948 नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी बूथों पर रविवार को पोलियो की दवाई पिलाई। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने सीएचसी बागपत से अभियान की शुरूआत की। बूथ को गुब्बारे और झालरों से सजे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुषमा चंद्रा ने पोलियो की दवा पिलाने में लगे सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कोई भी कर्मचारी दवा पीने के बिना नहीं रहना चाहिए। रविवार को बूथों पर दवा पिलाई जा रही है। सोमवार से घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाई जाएगी जो बूथों तक नहीं पहुंच सके। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके लिए डॉक्टरों की टीम इसके लिए जांच पड़ताल करेगी। एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि रविवार को जिले भर में 783 बूथों पर 126948 नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई। जिले में 232937 पांच वर्ष तक के बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। इसके लिए 73 ट्रांजिट और 40 मोबाइल टीमों को लगा दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, कोर एडरा के डीएमसी फसीउर्ररहमान मौजूद रहे।
खेकड़ा। पोलियो दिवस पर नगर क्षेत्र मे 117 बूथों पर अभियान चलाकर स्वास्थ्यकर्मियों ने 19052 नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई। पोलियो दिवस पर रविवार को पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी पर प्रभारी डा. अरविंद मलिक ने बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया और सभी कर्मचारियों एवं लोगों से पोलियो अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया। नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 117 पोलियो बूथ, 12 ट्रांजिस्टर टीम, 9 मोबाइल टीमों को लगाया। प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि सोमवार से कर्मचारी नगर क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे।