फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आज सीएम लखनऊ में करेंगे महिला अस्पताल का शुभारंभ

आज सीएम लखनऊ में करेंगे महिला अस्पताल का शुभारंभ

Fri, 01 Mar 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
आज सीएम लखनऊ में करेंगे महिला अस्पताल का शुभारंभ
बागपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला महिला अस्पताल को शुरू कराया जाएगा। इसमें करीब 55 कर्मचारियों को स्टाफ नियुक्त करने का दावा किया गया है। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से इसका शुभारंभ करेंगे। पहले भी तीन बार अस्पताल का उद्घाटन हो चुका है।
विज्ञापन

करोड़ों की लागत से तैयार आधुनिक सुविधाओं से लेस 100 बेड के महिला अस्पताल को शुरू कराने की कवायद की जा रही है। पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर शुरू कराने की योजना चलाई, लेकिन दो कंपनी ने इसे चलाने में हाथ खड़े कर दिए। अब तक तीन बार इसका शुभारंभ हो चुका है। शासन ने महिला अस्पताल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से संचालित करने का निर्णय लिया है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से करेंगे। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि शासन से महिला अस्पताल को चलाने के लिए करीब 52-55 कर्मचारियों की टीम तैयार की। इसमें डॉक्टर, स्टाफ नर्स, स्वीपर सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अभी डॉक्टर कोई नहीं आया है। उम्मीद है मुख्यमंत्री के शुभारंभ करने के बाद यहां चिकित्सकों को नियुक्त करें स्थानीय स्तर पर अस्पताल को संचालित किया जा रहा है। उधर सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि जिला अस्पताल के साथ खेकड़ा में एक पीएचसी का भी मुख्यमंत्री शुभारंभ करेंगे। विभाग की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed