फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारी शुरू

चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारी शुरू

Sat, 23 Feb 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारी शुरू
चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारी शुरू
विज्ञापन

बागपत। जिले में होने वाले लोकसभा चुनाव लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी ने सभी सीओ और थानेदारों को निर्देश भी जारी कर दिए है। पुलिस इस बार गांवों से लेकर शहर तक अपना सूचना तंत्र मजबूत करेगी। संभ्रांत लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है। इसके जरिए पुलिस अफसर लोगों से सीधे संपर्क कर हकीकत भी जान सकेंगे।
जनपद में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सियासी पार्टियां जहां चुनावी बिसात बिछाने में जुट गई है, वहीं चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पुलिस गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और लाइसेंसी शस्त्रों सहित अन्य निरोधात्मक कार्रवाई तो कर ही रही है। इसके साथ ही अपना सूचना तंत्र मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने गांवों से लेकर शहर तक के संभ्रांत लोगों की सूची बनवाई है। इसमें व्यक्ति का नाम, व्यवसाय के साथ ही उसका पूरा पता और मोबाइल नंबर के साथ मतदान स्थल और बूथ संख्या भी दर्ज होगी। पुलिस अफसर लोगों से सीधे बात कर मतदान केंद्र की स्थिति के बारे में जानकारी कर सकेंगे। इसके अलावा लाइसेंसी शास्त्र धारकों की लिस्ट तैयार कर उनका भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया गया। थानेवार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस ने चुनाव में गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों को मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------------------
अपराधियों पर रखी जाएगी कड़ी नजर
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। निरोधात्मक कार्रवाई चल रही है। गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के साथ ही पिछली घटनाओं के आरोपियों की सूची तैयार कराई जा रही है। इन पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सूचनातंत्र मजबूत करने के लिए टेलीफोन रजिस्टर बनवाया गया है, ताकि वह खुद लोगों से सीधे संवाद कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
मार्च के पहले सप्ताह में हो सकती है चुनाव की घोषणा
बागपत। चुनाव आयोग मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। चुनाव को लेकर फरवरी के अंतिम सप्ताह में लखनऊ में प्रदेश के डीएम व एसपी की बैठक होगी। जिले से भी डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय भी बैठक में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed