{"_id":"5c6c5e95bdec224c7f23d389","slug":"131550605973-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग कश्यप के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी कास्टिंग कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग कश्यप के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी कास्टिंग कॉल
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। शूटर दादियों पर फिल्म सांड़ की आंख बना रहे निर्देशक अनुराग कश्यप के नाम से फेसबुक पर कास्टिंग के लिए पोस्ट शेयर कर दी गई। पोस्ट वायरल हुई तो खुद अनुराग कश्यप को इसका खंडन करने के लिए सामने आना पड़ा। कश्यप ने ट्वीट कर इस पोस्ट को फर्जी करार दिया और लोगों से सावधान रहने के लिए कहा। कश्यप के नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर यह पोस्ट जारी की। प्रकरण की जांच चल रही है।
अनुराग कश्यप वर्तमान समय में बागपत के जौहड़ी में फिल्म सांड़ की आंख की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि पहले शेड्यूल की अधिकतर शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बीच किसी ने अनुराग कश्यप के नाम से फेसबुक और सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर कास्टिंग के लिए कलाकारों को बुलावा दिया। पोस्ट वायरल हुई तो अनुराग कश्यप तक भी पहुंची। ट्वीट के जरिये कश्यप ने लोगों से कहा कि इस पर कोई रेस्पांस न करें, यह फेंक पोस्ट है। पोस्ट वायरल करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।
तापसी, भूमि और प्रकाश झा लौटे मुंबई
बिनौली। जौहड़ी में पहले शेड्यूल की अधिकतर शूटिंग पूरी हो चुकी है। प्रकाश झा अपने हिस्से की शूटिंग कर मंगलवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। देर रात तक शूटिंग के बाद बुधवार को अभिनेत्री तापसी और भूमि भी मुंबई लौट जाएगी। इसके बाद जूनियर आर्टिस्ट ही जौहड़ी में रह जाएंगे।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर सवार हुई तापसी और भूमि
बिनौली। सांड़ की आंख की शूटिंग के दौरान फिल्म की दोनों हीरोइन ट्रैक्टर पर सवार हुई। फिल्म के एक सीन में दोनों को ट्रैक्टर से खेत को जोतते हुए दिखाया गया है। फोटो को ट्वीट पर शूटर दादी चंद्रो तोमर ने शेयर भी किया।