फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बरसिया में लाइनमैन करंट लगने से झुलसा

बरसिया में लाइनमैन करंट लगने से झुलसा

Mon, 18 Feb 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
बरसिया में लाइनमैन करंट लगने से झुलसा
बरसिया गांव में लाइनमैन करंट लगने से झुलसा
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। बरसिया गांव में विद्युत लाइन ठीक कर रहा लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में लाइनमैन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के परिजनों ने अमीनगर सराय बिजली घर के एसएसओ पर शटडाउन के बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू करने का आरोप लगाया। विद्युत निगम से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की गई।

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के लुहारा गांव निवासी दिनेश अमीनगर सराय स्थित बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन है। रविवार सुबह वह बरसिया गांव विद्युत लाइन ठीक करने के लिए गया था। उसने निगम के एसएसओ से फोन पर शटडाउन लिया। एसएसओ ने शटडाउन दे दिया। इसके बाद वह विद्युत लाइन ठीक करने लगा। इस समय अचानक बिजली आपूर्ति छोड़ दी। बिजली के खंभे पर तार जोड़ रहा लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया और नीचे आ गिरा। ग्रामीणों ने लाइनमैन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल लाइनमैन के परिजनों ने बिजली के एसएसओ के खिलाफ हंगामा किया। एसएसओ पर लापरवाही से विद्युत सप्लाई छोड़ने का आरोप लगाया। एसएसओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने विद्यृुत निगम के अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी। लेकिन विद्युत अधिकारी नहीं पहुंचे। परिजनों में अधिकारियों के खिलाफ रोष व्याप्त है। इस संबंध में एसएसओ कंवर पाल ने बताया कि लाइनमैन ने कोई शटडाउन नहीं लिया था। लिखित में शटडाउन लेना होता है। उन पर लगाए गए आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed