{"_id":"5c65c8cfbdec2273792f496e","slug":"131550174415-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
माउंट लिटरा स्कूल मेें बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र छात्राओं ने शहीदों को नमन किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया।
स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि शहीदों ने अपने जीवन को न्यौछावर कर देश को आजादी दिलाई। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि 14 फरवरी को लाहौर में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव को फांसी की सजा सुनाई। उनके बलिदान के कारण ही आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीदों को याद किया और उन्हें नमन कर उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इसमेें विकास शर्मा, अजय राणा, रविंद्र पंवार, यूनुस, शुभांगी, रूपाली, रीना, कीर्ति शामिल रहे। दूसरी तरफ जेपी पब्लिक स्कूल मेें भी बच्चों ने शहीदों को नमन किया। इसमें डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने बच्चों को शहीदों को संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में जानकारी दी।