{"_id":"5c0832c4bdec22419f5c268f","slug":"131544041156-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत तहसील में नवनिर्माणधीन लाइब्रेरी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत तहसील में नवनिर्माणधीन लाइब्रेरी का किया निरीक्षण
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
डीएम ऋषिरेंद्र और सीडीओ पीसी जायसवाल के साथ अचानक तहसील पहुंचे और उन्होंने तहसील में बन रही नव निर्माणाधीन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि यदि मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया तो ठेकेदार को इसका भुगतान नहीं होगा। उन्होंने एसडीएम आशीष कुमार से कहा कि वे समय-समय पर निर्माण होने वाले कार्यों का निरीक्षण करें ताकि इसका सही निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी बनने के बाद यहां के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और वे खाली समय में यहां किताबों व अखबारों का अध्ययन कर सकेंगे।