{"_id":"5bf853b4bdec224154007733","slug":"131543001012-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के ब्रेक फेल, यात्री बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के ब्रेक फेल, यात्री बाल-बाल बचे
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस के ब्रेक फेल, यात्री बाल-बाल बचे
बड़ौत। यात्रियों से भरी बस का शुक्रवार सुबह बिजरौल गांव के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने रोकना चाहा तो बस का अगला पहिया सड़क किनारे खेत में धंस गया। इससे यात्रियों की चीख निकलने लगी। हालांकि सभी सकुशल रहे। बाद में दूसरी बस मंगवाकर यात्रियों को रवाना किया गया।
शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर डिपो की एक बस यात्रियों को लेकर बड़ौत से मुजफ्फरनगर के लिए जा रही थी। जब बस बिजरौल गांव के पास पहुंची तो एक निजी स्कूल के सामने बने ब्रेकर के पास उसका ब्रेक फेल हो गया। चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देकर बस को रोकने की कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस का अगला पहिया सड़क किनारे खेत मेें जा धंसा। यदि बस की गति तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में पीछे से आ रही दूसरी बस को रुकवाकर उसमें सवारियों को बैठाया गया और आगे के लिए रवाना कर दिया।