{"_id":"5bf313edbdec22697d28bf1f","slug":"131542657005-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पर नहीं मिले चिकित्सक, दवाएं भी कम मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पर नहीं मिले चिकित्सक, दवाएं भी कम मिलीं
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी पर नहीं मिले चिकित्सक, दवाएं भी कम मिलीं
बड़ौत। एसडीएम आशीष कुमार ने सोमवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया, इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। बाद में एसडीएम के आने की सूचना पर पांच चिकित्सक दौडे़ आए, फिर भी तीन चिकित्सक गायब मिले। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि बिनौली सीएचसी पर चिकित्सक डयूटी मेें लापरवाही करने की शिकायत बार-बार मिल रही थी। उन्होंने सोमवार की शाम तीन बजे सीएचसी पर औचक छापेमारी की तो वहां पर कोई चिकित्सक नहीं मिला। सीएचसी अधीक्षक अतुल बंसल अवकाश पर गए हुए थे। उनके आने की सूचना पर पांच चिकित्सक वहां पहुंचे लेकिन तीन चिकित्सक अनुपस्थित रहे। डिलीवरी कक्ष मेें कोई रोस्टर नहीं लगा था, कि किस स्टाफ व नर्सरी की डयूटी लगेगी। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जतायी। दवाइयां भी वहां पर कम मिली, ओपीडी मेें भी भारी खामियां मिली। एसडीएम ने बताया कि लापरवाही पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी गयी।