{"_id":"5bef2513bdec2269827d59ca","slug":"131542399251-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान होने के बाद भी पूरे दिन लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान होने के बाद भी पूरे दिन लगा रहा जाम
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली बस स्टैंड पर लगने वाले जाम को देख एसडीएम और सीओ के नेतृत्व मेें बृहस्पतिवार को शहरी क्षेत्र में अभियान चलाया, लेकिन पुलिस व प्रशासन की चेतावनी के बावजूद बसें अनियंत्रित खड़े रहने से जाम की स्थिति बनी रही।
दिल्ली बस स्टैंड पर एसडीएम आशीष कुमार व सीओ रामानंद कुशवाहा, एआरएम योगेंद्र पाल और कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने सड़क पर खड़ी होने वाली बसों के खिलाफ अभियान चलाया । 21 हजार का जुर्माना बस चालकों से वसूला और तीन बसों को सीज किया , वहीं चालकों को चेतावनी दी वे सड़क पर वाहन खडे़ न करें और निश्चित स्थानों पर वाहनों को खड़ा कर सवारियां बैठाएं। शुक्रवार की सुबह से ही दिल्ली बस स्टैंड पर बस चालकों ने बसें खड़ी कर सवारियां बैठाई और जाम की स्थिति बनी रही। सीओ रामानंद कुशवाहा का कहना था कि अब दोबारा सख्ती के साथ इस मामले मेें कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हालत मेे सड़क पर बसों को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।