{"_id":"5b957ca2867a557ed10184af","slug":"131536523426-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी- नरेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी- नरेश टिकैत
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रही है। इसके विरोध में हरिद्वार से दिल्ली तक किसान क्रांति यात्रा निकाली जाएगी।
चौधरी राजेंद्र सिंह के आवास पर किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है। विद्युत विभाग के अधिकारी 10 हजार रुपये तक के बकायदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रहे हैं। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। कें द्र व प्रदेश सरकार किसानों की सुधि नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर से दो अक्तूबर तक किसान क्रांति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह हरिद्वार से पश्चिमी उप्र के सभी जिलों से होती हुई दिल्ली के किसान भवन पर समाप्त होगी, जहां पर विभिन्न मागों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के समय स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करती तो आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर गठवाला खाप के चौधरी श्याम सिंह मलिक, नीरज लाटियान, जिला पंचायत सदस्य राहुल, मनोज प्रधान, ओमपाल सिंह, रामनाथ प्रधान, ऋषिपाल चेयरमैन, तेजपाल बालियान, देवीसिंह, पूर्व प्रधान बिजेंद्र सिंह, रामवीर प्रमुख, चंद्रपाल, रामपाल सिंह, प्रवेन्द्र मुखिया, पूर्व प्रधान किरतपाल सिंह, काला आदि मौजूद रहे।