{"_id":"5b86fadf42c792464625581e","slug":"131535572703-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवार युवकों को कुचला, दो सगे भाई समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक सवार युवकों को कुचला, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर हलालपुर गांव के निकट तेज गति कार ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
हादसा बुधवार शाम करीब सात बजे हुआ। शामली के कैराना निवासी नईम (21) पुत्र नौशाद, नदीम (23) पुत्र नौशाद और सोनू (30) पुत्र हबीब बाइक पर सवार होकर बड़ौत से वाया छपरौली होते कैराना लौट रहे थे। जैसे ही वह हलालपुर गांव के निकट पहुंचे छपरौली की ओर से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। राहगीरों ने ही मृतकों की शिनाख्त की है। पुलिस ने घायल कार चालक शामली के ही भारसी गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र धर्मपाल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से कैराना में गांव में गम का माहौल बन गया है। मरने वाले नईम और नदीम सगे भाई हैं। तीन युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। बड़ौत में एक मकान में पत्थर लगाकर वापस लौट रहे थे।