फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छह गांवों के प्रधानों ने डीआईओएस दफ्तर में सौंपा शिकायती पत्र

छह गांवों के प्रधानों ने डीआईओएस दफ्तर में सौंपा शिकायती पत्र

Tue, 14 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
छह गांवों के प्रधानों ने डीआईओएस दफ्तर में सौंपा शिकायती पत्र
बागपत। दोघट क्षेत्र के पलड़ी गांव स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य के मामले में ग्राम प्रधानों ने डीआईओएस से शिकायत की है।
विज्ञापन

पलड़ी गांव स्थित स्कूल जंग का अखाड़ा बना हुआ है। सोमवार को छह गांव के प्रधान ग्रामीणों के साथ डीआईओएस बृजेंद्र कुमार से मिले। उन्होंने कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद कुमार पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं से फीस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। अध्यापकों को भी प्रताड़ित किया जाता है। पलड़ी गांव की प्रधान कुसुमलता, शाहजहांपुर की सहनुमा, दाहा की संगीता राणा, पलड़ा की सईदा, आजमपुर मुलसम की प्रधान सुनीता, कान्हड़ के प्रधान नरेंद्र सिंह अहलावत, प्रताप सिंह, कमल राणा, सुशील मौजूद रहे। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने कहा कि जांच पड़ताल की, इसमें वसूली पाई। सभी फीस को वापस भी कराया है। विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed