फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने धरना दिया

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने धरना दिया

Fri, 10 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने धरना दिया
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने धरना दिया
विज्ञापन

बागपत। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। बाद में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें आंदोलन की रूप रेखा से अवगत कराया।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों से अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक इकट्ठा हुए। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंच के जिलाध्यक्ष राकेश यादव और संयोजक ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि राजकीय सेवा में पदभार गहण किए राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली मंच का गठन करके क्रमबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। इसके तहत सभी कर्मचारियों ने नारेबाजी कर पेंशन व्यवस्था बहाली को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद जीवन यादव का एक मात्र सहारा पेंशन ही है। नई अंशदायी पेंशन योजना के तहत आने वाले कर्मचारियों को इस बात की चिंता है कि उनकी जमा राशि को शेयर बाजार में इनवेस्ट किया जाएगा। ऐसे में निश्चित मासिक आय की कोई गारंटी नहीं है। इसलिए पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली की जाए।

अध्यक्षता संरक्षक सत्यपाल सिंह त्यागी ने की। संचालन संरक्षक ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने किया। सुनील बंसल, गंगा सिंह, राजकुमार शर्मा, बिजेंद्र, विक्की, कुशलता चौहान, रवि कुमार, धर्मेंद्र, प्रेम कुमार, श्यौराजपाल दूहूण, प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह तोमर, विवेक शर्मा, सुभाष शर्मा, योगेंद्र यादव, विकास मलिक, मनोज शर्मा, योगेश शर्मा, विचित्रा, कुसुमलता, सोनिया, रेनू यादव, रीना देवी, अलका, निशा, गीता, रेखा, ओमबीरी, रूपा धामा, शालिनी, साधना सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed