फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पॉलीटेक्निक स्टाफ का असहयोग आंदोलन जारी

पॉलीटेक्निक स्टाफ का असहयोग आंदोलन जारी

Tue, 31 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक स्टाफ का असहयोग आंदोलन जारी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन पालीटेक्निक में स्व वित्त पोषित योजना एवं द्वितीय पाली में संपादित करने वाले कार्यों के लिए तय किए मानदेय के विरोध में कर्मचारियों और शिक्षकों का सोमवार को भी असहयोग आंदोलन जारी रहा।

कर्मचारियों ने कहा स्व वित्त पोषित एवं द्वितीय पाली में कार्य करने की एवज मेें जो मानदेय निर्धारित होना बताया है, वह बहुत कम है। इस संबंध में पहले ही विरोध जता चुके हैं। संघ के सचिव दिनेश शर्मा ने तय मानदेय को अस्वीकार करते हुए सभी कर्मचारियों को एकजुट होने का भी आह्वान किया। मांग पूरी न होने पर शुक्रवार से कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया था, जो सोमवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन ने कहा जो मानदेय परिषद/ सरकार द्वारा निर्धारित किया, वह दिया जाना संभव होगा। यदि किसी कर्मचारी ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इसमें रणजंय लांबा, दीपक गौतम, एसके भाटी, डीके गुप्ता, योगेश जैन, डॉ. अखिलेश, मुकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed