फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राहत के साथ आफत लेकर आई बारिश, जगह-जगह जलभराव

राहत के साथ आफत लेकर आई बारिश, जगह-जगह जलभराव

Tue, 24 Jul 2018 12:42 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
राहत के साथ आफत लेकर आई बारिश, जगह-जगह जलभराव
बागपत/रमाला/दोघट। जिले में रविवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। तालाबों के ओवर फ्लो होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया। मार्गों पर गंदा पानी भरा हुआ है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि प्रशासन से तालाब खुदाई की आदेश नहीं मिल रहा है। जिस कारण यह समस्या है।
विज्ञापन

रविवार को देर शाम हुई बारिश लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क से लेकर गलियों और घरों में पानी घुस गया। सरूरपुर कलां गांव में जल निकासी न होने के कारण गलियों में पानी भर गया। इसके बाद लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया। नालियों में अटे कूड़े को ग्रामीणों बारिश में हटाते नजर आए। सुभाष नैन, ओमपाल, कामिल, नीरज, सचिन, ओमपाल, जितेंद्र, महिपाल ने जल निकासी कराने की मांग प्रशासन से की। यह ही हाल फतेहपुर गांव का था। यहां भी जलभराव को लेकर लोगों ने हंगामा किया। बारिश होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया। अधिकांश तालाब ओवर फ्लो होने के कारण मार्गों में पानी भरा हुआ है। निरपुड़ा गांव में तालाबों के ओवर फ्लो होने के कारण बारिश से व्यवस्था बिगड़ गई। सैकड़ों घरों से लेकर मार्गों में जलभराव हो गया। इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया। प्रधान प्रतिनिधि निश्चय राणा बताया कि तालाब की खुदाई के लिए कई बार जिला प्रशासन को लिख चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी वजह से गांव में जलभराव की समस्या खड़ी हो रही है। गांव के मुख्य रास्ते और तालाब पास के मकानों में जलभराव हो गया। इससे परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रमाला क्षेत्र के किशनपुर गांव स्थित शिव मंदिर के पास भी जलनिकासी का रास्ता बंद होने से घरों में पानी घुस गया। लोगों ने पानी मंदिर के तालाब में छोड़ दिया। इसको लेकर श्रद्धालुओं में रोष हो गया। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र चौधरी ने एसडीएम से नाला निर्माण कराने की मांग की है। हंगामा करने वालों में शत्रुघन गिरि, सूरज नारायण गिरि, पूरण गिरि, देशपाल, राजीव, राजू, जयकुमार ने बताया कि तालाब में गोशाला की गाय चरती है। अब चारे का संकट हो गया है। प्रशासन जल निकासी की समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed