{"_id":"5b4a52194f1c1b3a748b4b28","slug":"131531597337-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज सेवी अभिमन्यु गुप्ता को सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने कहा कि जब भी रक्त कोष को ब्लड की जरूरत होती, तो अभिमन्यु गुप्ता का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उनके प्रयासों से रक्त की उपलब्धता बनी रहती है। इस सामाजिक कार्यों में सहयोग करने वाले अरविंद शर्मा, विनोद कुमार, अश्वनी कुमार, लोकेश दत्त शास्त्री, राजीव गुप्ता, डॉ. अनिल गुप्ता, कृष्ण गिरि, विकास तोमर, दिलशाद को सम्मानित किया गया है। एलटी केएल भारती, स्टाफ नर्स प्रीति, काउंसलर प्रीति वर्मा का सहयोग रहा।
गोताखोरों को सम्मानित किया
बागपत। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी गजरात सिंह के निवास पर हुई। बैठक में पूर्व की कार्य पर पर चर्चा की गई। गोताखोर शरीफ, नौशाद और इरफान को शॉल भेंटकर और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। उनकी समस्याओं को भी सुना। इनकी समस्याओं का समाधान कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्हें सभी उपकरण दिलाने का अफसरों से मांग करेंगे। समिति के दौरान सर्वसम्मति से राजपाल दीक्षित अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। ब्रह्मपाल सिंह, कुंवर महासिंह चौहान, ब्रहमपाल सिंह रूहेला, प्रेमचंद, हरिओम शर्मा, गजराज सिंह, कृष्णपाल, अवधेश कुमार, गंगाराम, राजेंद्र, कृष्णचंद, जगमाल सिंह, सत्यप्रकाश गौड़, मानसिक पाल, ठाकुर रामस्वरूप सिंह, नरेश कुमार शर्मा, मुस्तफा हैदर, राजेंद्र सिंह राणा मौजूद रहे।