{"_id":"5abd372f4f1c1bcd618b45d8","slug":"131522349871-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल लिपिक की भूख हड़ताल पहली से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल लिपिक की भूख हड़ताल पहली से
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। त्रिवेणी शुगर मिल खतौली के तौल लिपिक एक अप्रैल से विभिन्न मांगों को लेकर भूखहड़ताल शुरू करेंगे। इसे लेकर तौल लिपिक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चौगामा क्षेत्र में मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर जनसंपर्क किया और तौल लिपिकों से समर्थन मांगा।
तौल लिपिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष निर्दोष त्यागी व मंत्री मनोज ने चौगामा क्षेत्र में त्रिवेणी शुगर मिल खतौली के गन्ना क्रय केंद्रों भड़ल, गैडबरा, धनौरा, तवेला गढ़ी, दाहा, निरपुड़ा, गैडबरा, बोपुरा, फौलादनगर, गढ़ी कांगरान, चित्तम खेड़ी, आदमपुर, इदरीशपुर आदि पर जनसंपर्क किया और तौल लिपिकों से समर्थन मांगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर एक अप्रैल से खतौली चीनी मिल पर भूखहड़ताल शुरू की जाएगी। चौगामा क्षेत्र के तौल लिपिकों ने उन्हें पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।
भैंसाना मिल के जीएम से प्रतिनिधि मंडल मिला
दाहा (बागपत)। दोघट नगर पंचायत की चेयरमैन के पति लोकेंद्र ठेकेदार भैंसाना मिल के जीएम से मिले। अवगत कराया कि क्षेत्र में करीब एक लाख क्विंटल सामान्य प्रजाति का गन्ना है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिल के पांच क्रय केंद्र हैं, लेकिन यहां गन्ना नहीं लिया जा रहा है। पर्ची भी कम दी जा रही है। शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। गेहूं की कटाई का समय आ गया है, अभी तक खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। किसानों की पीड़ा को कोई नहीं समझ रहा है। मिल के जीएम ने आश्वासन दिया है कि अप्रैल माह से सामान्य प्रजाति का गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया जाएगा। किसानों का पूरा गन्ना लिया जाएगा। उनके साथ देवेंद्र सिंह, बिल्लू, राज कुमार, अमरपाल, पप्पू सभासद, रमेश, अशोक, विनोद आदि रहे।