फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हड़ताल खत्म होते ही विद्युत दफ्तरों पर उमड़ी भीड़

हड़ताल खत्म होते ही विद्युत दफ्तरों पर उमड़ी भीड़

Thu, 29 Mar 2018 01:15 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल खत्म होते ही विद्युत दफ्तरों पर उमड़ी भीड़
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा फ्रेंचाइजी व्यवस्था लागू करने के विरोध में मंगलवार को पूरे दिन विद्युत निगम की संयुक्त संघर्ष समिति से जुडे़ कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल रही। बुधवार को जैसे ही हड़ताल खत्म हुई, वैसे ही विद्युत समस्याओं के निस्तारण के लिए दफ्तरों पर फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
प्रदेश सरकार द्वारा फ्रेंचाइजी व्यवस्था लागू करने के विरोध में मंगलवार को विद्युत निगम की संयुक्त संघर्ष समिति से जुडे़ कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह की अध्यक्षता और विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर व जिला मंत्री सुरेन्द्र सिंह के संयुक्त संचालन में दिल्ली रोड पर 132 पर पूरे दिन कलमबंद हड़ताल रखी और पूरे दिन धरने पर बैठे रहे। इससे फरियादियों को विद्युत समस्याओं के निस्तारण को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को जैसे ही हड़ताल समाप्त हुई, वैसे ही विद्युत दफ्तरों पर विद्युत बिल जमा कराने, त्रुटि पूर्ण विद्युत बिल जमा कराने, नया विद्युत कनेक्शन लेने सहित अनेकों समस्याओं को लेकर फरियादियों की भीड़ उमड़ी रही। पूरे दिन लोग अपने विद्युत समस्याओं के निस्तारण में जुटे रहे।
विज्ञापन


निजीकरण का विरोध जारी रहेगा
बड़ौत। विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और जिला मंत्री सुरेन्द्र तोमर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा फ्रेंचाइजी व्यवस्था लागू करने के विरोध जारी रहेगा। उन्होंने बताया अब सुबह 10 बजे से तीन बजे तक विद्युत दफ्तरों पर काम किया जाएगा, इसके बाद तीन से साय: पांच बजे तक निजीकरण के विरोध में सभी कर्मचारी अपने विद्युत कार्यालय के सामने दो घंटे तक धरना देंगे। बुधवार को भी निजीकरण के विरोध में जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर, अधिशासी अभियंता प्रथम राहुल शर्मा, एसडीओ गोपाल और रितेश्वर बंधु, अवर अभियंता आलोक, पवन कुमार, गुलशन, मनोज, अंकुर, राजीव, सुनील, धर्मपाल, सन्नी, दिनेश, सुखदेव पंवार, संजीव तोमर, सतेंद्र पंवार, एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में अधिशासी अभियंता द्वितीय वीरेंद्र सिंह, एसडीओ चैन सिंह और सुधाकर, अवर अभियंता विकास, संदीप, रविंद्र, राकेश, विनय कुमार शर्मा, गौरव आदि धरने पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed