फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में पुलिस के पहरे में निकाला पथ संचलन

बागपत में पुलिस के पहरे में निकाला पथ संचलन

Mon, 19 Mar 2018 01:11 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बागपत में पुलिस के पहरे में निकाला पथ संचलन
बागपत। आरएसएस ने हिंदू नववर्ष मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर में पथ संचलन किया। बागेश्वर महादेव मंदिर में समापन के दौरान प्रार्थना सभा की। इस नववर्ष की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। जिले में नव संवत्सर धूमधाम के साथ मनाया गया। हवन और पूजन का कार्य भी हुआ। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन

जिले में हिंदू नववर्ष धूमधाम के साथ गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शहर में पद संचलन किया। विभिन्न मार्गों से होते यात्रा गुजरी। इनका लोगों ने फूलों से स्वागत किया। शहर के मुन्ना लाल एंकलेव से पद संचलन का शुभारंभ किया गया। इसके बाद राष्ट्रवंदना चौक, कोर्ट रोड, बड़ा बाजार, सर्राफ बाजार, गांधी बाजार, पांडव रोड से होते हुए पुराना कस्बा पहुंचे। वहां पर चौहानान, कुम्हारनान, गुजरान, देशराज, वाल्मीकि बस्ती से होते हुए बागेश्वर महादेव मंदिर में इसका समापन हुआ। इस दौरान प्रार्थना सभा का आयोजन किया। वक्ताओं ने बताया कि इसी सूर्योदय के साथ ईश्वर ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की । सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन राज्य स्थापित किया। इन्हीं के नाम पर विक्रमी संवत्सर का पहला दिन प्रारंभ होता है। प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का दिन भी यही है। नवरात्र का भी शुभारंभ भी इसी दिन हुआ है। मुख्य रूप से प्रकाश राणा, गजेंद्र आचार्य, रामपाल नेहरा, मान सिंह महाशय, दिनेश वर्मा, संजय रूहेला, ठाकुर प्रदीप सिंह, तंवर जी, सुदेश चौहान, राकेश मोहन, जय कुमार, रोहित अन्य आरएसएस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमीनगर सराय में हिंदू नववर्ष धूमधाम के साथ मनाया। सरस्वती विद्या मंदिर पथ संचलन का शुभारंभ किया। इसमें पवन गोयल, मनोज मित्तल, कालूराम जोशी, विनोद अग्रवाल, श्याम सुंदर, संजय अग्रवाल, रूदा्रक्ष गोयल, धैर्य अग्रवाल, अंश गर्ग, देवेंद्र गुप्ता, प्रशांत विस्तारक, हरिहर शर्मा, केशव माधव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में नव संवत्सर के मौके कस्बे में जन चेतना पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में राधा कृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर समिति ने कराया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य गोपाल शास्त्री रहे। उन्होंने कहा कि सृष्टि का प्रथम दिवस, मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का राज्यभिषेक, महर्षि दयानंद द्वारा आर्य समाज की स्थापना इसी दिन की । आज दिन सभी के लिए बहुत महत्व रखता है। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान अभिमन्यु गुप्ता, पंडित अंकुर शर्मा, दीपक गोयल, सचिन सिंघल, संजय जिंदल, प्रमोद गुप्ता सपत्नी रहे। इसमें सभासद राजीव गोयल, अशोक कुमार, अजय मित्तल, श्रीपाल वर्मा, ब्रजभूषण, मनोज गुप्ता, ब्रजमोहन, राजकुमार, मोहन सिंघल, संजीव शर्मा, गजेंद्र कौशिक, रामफल आर्य, हेमकांत आर्य, रुकमणि देवी, संजय सैनी, अजय तोमर, गौरव आर्य मौजूद रहे।
छपरौली कस्बे में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर मुख्य सड़क मार्गों पर पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कार्यकर्ताओं ने कसबे के सरस्वती शिशु मंदिर में मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। शाखा का भी आयोजन किया। इसमें स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश धारण कर भाग लिया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने सरस्वती शिशु मंदिर से पथ संचलन शुरू किया और कसबे के मुख्य बाजार से होते हुए थाने के सामने से होते हुए धंधान पट्टी, चौधरान पट्टी से होते हुए वापस सरस्वती शिशु मंदिर में समापन हुए। पद संचालन के दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से सारा माहौल ही श्री राम में ओतप्रोत हो गया। पद संचालन को देखने के लिए रास्तों के अतिरिक्त मकान की छतों से भी कार्यकर्ताओं के पथ संचलन को उत्सुकता से देखा। इसमें आरएसएस के जिला साहित्य विद्या संयोजक संस्कार भारती व भाजपा के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र वशिष्ठ, खंड संपर्क प्रमुख अखिलेश शर्मा, खंड कार्यवाह बबलू सिंह, आरएसएस के जिला मंत्री विद्या भारती सोमदत्त शर्मा, मंडल महामंत्री डॉ. उदयबीर सिंह, राजीव शर्मा ककौर कलां, अमित खोखर एडवोकेट मुकुंदपुर, आशीष रूहेला रठौड़ा, दीपक शर्मा किरठल, डॉ. अमित आदि रहे।
दोघटक्षेत्र में हिंदू नव वर्ष पर नंगला कनवाड़ा और सनातन वैदिक आश्रम दाहा में यज्ञ किए। नंगला कनवाड़ा गांव में भारतीय नव संवत्सर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा कपिल आर्य ने कहा कि आज चैत्र शुल्क की प्रतिपदा को हमारा नव वर्ष प्रारंभ होता है। पंडित धन कुमार शास्त्री ने भी विचार व्यक्त किए। राजेंद्र ने भजन प्रस्तुत किए। कृष्ण कुमार राणा ने ध्वजा रोहण किया। यज्ञ मान सत्यव्रत, विनय, सत्यवीर आर्य, वाचस्पति सपत्नीक रहे। इसमें प्रमोद आर्य, हरपाल आर्य, पवन देव आर्य, मांगेराम प्रधान, सतपाल आर्य, चंद्र देव आर्य, ब्रह्मचारी आर्य, रमेश चंद आदि रहे। सनातन वैदिक आश्रम दाहा में नव संवत्सर पर यज्ञ हुआ। यज्ञ में स्वामी सत्यदेव ने वेदों के बारे में बताया। वेदपाठ परमवीर आर्य, सूर्यवीर ने किया। यज्ञमान पप्पन राणा रहे। इसमें मिंटू सहरावत, बिट्टू, जसवीर, सुरेश राणा, विकास राणा, अमर सिंह आदि रहे।


हिंदू नववर्ष पर हवन कर धार्मिक झंडे बांटे

खेकड़ा में रविवार को हिंदू नववर्ष शुरू होने पर हिंदू संगठनों ने हर्ष जताकर एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। साथ ही उन्होंने नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित श्री सेन भक्त मंदिर में हवन किया। इसके बाद जन जागरण संगठन के अध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर के नेतृत्व में युवाओं ने नगर के बाजारों एवं गली मोहल्लों में लोगों को धार्मिक झंडे बांटे। इस दौरान अश्वनी प्रभाकर, भाजपा नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, सन्नी गुप्ता, चेतन चंदेला, अमित झा, दीपक कुमार, गौरव तंवर, देवेंद्र सिरोही, हर्ष भारद्वाज आदि रहे।

पथ संचलन के दौरान बंद कराई मीट की दुकानें

बागपत। पुलिस ने शहर में पथ संचलन के दौरान मीट की दुकानें बंद कराई। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed