फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जीओसी ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं

जीओसी ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं

Wed, 07 Mar 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
जीओसी ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं
बागपत। पश्चिम यूपी सब एरिया के सेना मेडल प्राप्त जीओसी मेजर जनरल के. मनमीत सिंह ने ईसीएचएस सेंटर पहुंचकर पूर्व सैनिकों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पॉलीक्लीनिक और मेडिसन सेंटर पहुंचकर जानकारी ली। पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं और हर संभव समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मंगलवार को जीओसी के. मनमीत सिंह ने ईसीएचएस सेंटर का निरीक्षण किया और जिला प्रशासन की ओर से आवंटित किए गए पॉलीक्लीनिक, सीएसडी कैंटीन, गेस्ट हाउस के बारे में जानकारी ली। पूर्व सैनिकों ने बताया कि अभी तक भवन की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिसिन सेंटर को पैनल पर लिया जाए, जिससे पूर्व सैनिकों को लाभ मिलेगा। सैनिकों के लिए आश्रमगृह बनवाया जाए। उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने पूर्व सैनिकों के आश्रितों से भी मुलाकात की। कर्नल डॉ एससी तोमर, लेफ्टिनेंट कर्नल अजय अग्रवाल रिटायर्ड, ग्रुप कैप्टन डॉ. एसएम गुप्ता, डॉ. पूजा तोमर, संदीप सिरोही, मनमोहन सिंह, जिला भूतपूर्व सैनिक समिति के जिलाध्यक्ष रिसालदार मेजर शीशपाल सिंह, कैप्टन कमल सिंह सिंह, हवलदार सूबे सिंह ढाका, सुभाषचंद कश्यप, मनोज तोमर, ब्रहम सिंह, सतेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed