{"_id":"5a8491534f1c1b8e238b88b1","slug":"131518637395-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव की समस्या को देखने पहुंचे राजस्व निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव की समस्या को देखने पहुंचे राजस्व निरीक्षक
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। आजमपुर मुलसम गांव में कई साल से जलभराव की समस्या बनी हुई हैै। इसको लेकर बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर समस्या को देखा और इसका शीघ्र स्थायी हल कराने का आश्वासन दिया।
बुधवार को राजस्व निरीक्षक लल्लू सिंह, कृष्णपाल शर्मा व पटवारी सतेंद्र मुलसम गांव में निरीक्षण करने पहुंचे। ग्रामीणों ने टीम को बताया कि भूमिया वाले तालाब के पानी की निकासी न होने के कारण गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्राम प्रधान कृष्णपाल ने बताया कि आठ पहले ही पानी निकलवाया, लेकिन खेतों में अधिक पानी होने के कारण किसानों की फसल प्रभावित हो गई। इसके बाद पानी बंद करा दिया । पानी को नहर में डलवाने की व्यवस्था कराई जा रही है। राजस्व निरीक्षक लल्लू सिंह ने बताया कि तालाब से नहर तक पाइप लाइन डलवाई जाएगी और इसका पानी नहर में जाए। शीघ्र ही जलभराव की समस्या का स्थायी हल करा दिया जाएगा।