{"_id":"5a6795094f1c1bd34b8b4963","slug":"131516737801-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 को नहीं करेंगे धर्म परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 को नहीं करेंगे धर्म परिवर्तन
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में पट्टे की जमीन न मिल पाने से नाराज दलित समाज के लोगों ने 26 जनवरी को धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी हुई है। इसकी सूचना पर मंगलवार को सर्वजन समता पार्टी के संस्थापक आदेश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम प्रजापति, प्रवक्ता सतीश सैन, प्रदेश अध्यक्ष कुरबान खान, हुकम सिंह आदि दलित समाज के लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाया बुझाया। दलित समाज के लोगों को आश्वासन दिया यदि 26 जनवरी तक समस्या का समाधान नहीं कराया तो सर्वजन समता पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की यह बड़ी लापरवाही रही है कि जनता को हक मांगने के लिए यह कदम उठाना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा यदि जनवरी माह तक समस्या का समाधान न हुआ तो फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। इसमें पीतम सिंह, मास्टर राजपाल, ताराचंद, राम कुमार, सहदेव, सुंदरलाल, जयपाल, रविकांत, इंद्रपाल, जितेंद्र, राजकुमार, रविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन