फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बकाया भुगतान न होने से पिचौकरा के किसानों में गुस्सा

बकाया भुगतान न होने से पिचौकरा के किसानों में गुस्सा

Thu, 18 Jan 2018 01:03 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
बकाया भुगतान न होने से पिचौकरा के किसानों में गुस्सा
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिचौकरा गांव में बुधवार को गन्ना किसानों की बैठक हुई, इसमें किनौनी शुगर मिल द्वारा बकाया भुगतान न करने पर रोष प्रकट किया । इसमें अर्ली प्रजाति का इंडेंट न भेजने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जयपाल सिंह ने कहा कि किनौनी मिल प्रबंधन ने किसानों के साथ धोखा किया है। अर्ली प्रजाति के गन्ने का इंडेंट नहीं भेजा जा रहा है, इस कारण किसान को मजबूर होकर अपना गन्ना सामान्य में देना पड़ रहा। किसानों ने कहा कि इंडेंट न आने से किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा सूख है। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन ने पिछले पेराई सत्र का किसानों का बकाया गन्ना भुगतान भी लटका रखा है। इससे किसानों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्हें तमाम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है यदि मिल प्रबंधन ने अपनी कार्यशैली को नहीं बदला तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में बिजली की बढ़ी विद्युत दरें अविलंब वापस लेने तथा जनपद में नलकूप कनेक्शन देने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने की प्रदेश सरकार से मांग की गई। बैठक का संचालन अशोक कुमार ने किया। बैठक में रविंद्र, कालू, तिलकराम, राजकुमार, वीर सेन, चरण सिंह, महेंद्र सिंह, सलाउद्दीन, ब्रह्म सिंह, जमील, महक सिंह, सतपाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

बागपत के निरपुड़ा गांव के किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि क्षेत्र में सामान्य प्रजाति का गन्ना अधिक है। खतौली चीनी मिल ने समानुपात में गन्ने की खरीद नहीं की जा रही है। जिस कारण किसानों का काफी परेशानी हो रही है। खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। कोल्हुओं में गन्ने को ओने-पोने दाम में बेचने को मजबूर है। कई बार मिल के प्रबंधक से किसान मिल चुके है, समाधान नहीं कराया जा रहा है। हर बार झूठा आश्वासन दिया जाता है। किसानों ने चेतावनी दी है कि आज बृहस्पतिवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 19 जनवरी को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग को जाम कर देंगे। एडीएम लोकपाल सिंह ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। मांगेराम राणा, इकबाल सिंह राणा, गजे सिंह राणा, चश्मवीर राणा, सतीश राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed