{"_id":"5a53c0bc4f1c1bd4178b5ac1","slug":"131515438268-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट में रास्ते पर बनाए गए मकान को गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोघट में रास्ते पर बनाए गए मकान को गिराया
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। न्यायालय के आदेश पर दोघट में प्रशासन ने पुलिस बल के साथ रास्ते पर बनाए मकान को ध्वस्त कराकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीम को लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा, लेकिन पुलिस के आगे विरोध करने वालों की एक नहीं चली।
दोघट की पट्टी तिरौसिया में ब्रहम सिंह ने रास्ते पर अवैध रूप से मकान बनाया । पड़ोसी नरेंद्र ने इस मामले को लेकर 2003 में न्यायालय में वाद दायर किया और तभी से न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। इस मामले में न्यायालय ने मकान को गिराकर रास्ते से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी कर दिए। सोमवार को न्यायालय के आदेश पर नायब तहसीलदार नसीम अहमद, लेखपाल प्रमोद कुमार और कृष्णपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से मकान तुड़वाकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अधिकारियों को लोगों का विरोध झेलना पड़ा, लेकिन पुलिस के सख्ती के चलते विरोध करने वालों की एक नहीं चली। अतिक्रमण हटाने के दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई। जिन्हें पुलिस ने लाठियां फटकार कर भगाया। नायब तहसीलदार नसीम अहमद ने बताया कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देश है कि रास्ते पर बने अतिक्रमण को हटवाया जाए। जिसके चलते उप जिलाधिकारी बड़ौत के आदेशानुसार टीम ने मौके पर पहुंचकर रास्ते पर बना मकान जेसीबी से गिरवाया।
ईओ ने मौके पर जाने से किया इंकार
दोघट। नगर पंचायत दोघट में रास्ते पर बने मकान को हटवाने गए नायब तहसीलदार को ईओ दोघट ने मौके पर जाने से इंकार कर दिया। ईओ सूर्यप्रकाश ने कहा मेरे पास सिर्फ यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश की कापी है। जबकि नायब तहसीलदार नसीम अहमद ने कहा हाईकोर्ट का आदेश है कि रास्ते पर बने मकान को हटवाया जाए।