{"_id":"5a2992814f1c1baf678c0554","slug":"131512673921-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के कार्ड पर बेटी बचाओ, बेटी पढाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के कार्ड पर बेटी बचाओ, बेटी पढाओ
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए एक पिता ने सराहनीय पहल की है। अपनी बेटी के शादी के कार्ड पर न केवल बेटी बचाओ का स्लोगन लिखाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि किसी बेटी का पिता होना गौरव की बात है।
मवी कलां गांव के रहने वाले जयवीर सिंह की बेटी पारूल की शादी सादिकपुर सिनौली गांव के विपिन के साथ होनी है। शादी की तैयारी चल रही है। शादी के कार्ड पर बेटी के पिता ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश अंकित कराया और रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों को बताया कि बेटी का घर में क्या महत्व है। उन्होंने लिखा है कि बेटी का पिता होना गौरव की बात है। विवाह संस्कार का सौभाग्य मिलने के कारण वह खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं। कलक्ट्रेट पहुंचे पारूल के चाचा योगेंद्र का कहना था कि प्रत्येक परिवार को बेटियों को आगे बढ़ाना चाहिए। बेटियां ही परिवार का नाम रोशन करती है। इनकी शिक्षा और संस्कार पर सबको ध्यान देना चाहिए। डीएम भवानी सिंह ने परिवार की पहल की प्रशंसा की है।